Meow World एक फुरसतिया गेम है, जिसमें RPG के विभिन्न अवयवों का इस्तेमाल किया गया है और जो आपको एक किशोरी के दृष्टिकोण से एक जादुई दुनिया का अन्वेषण करने और उसमें पूरी तरह से तल्लीन हो जाने का अवसर देता है। इसमें आपकी सारी गतियाँ स्वचालित होती हैं, लेकिन अपने दुश्मनों को क्षति पहुँचाने के लिए आक्रमण के तरीकों को चुनना आपकी जिम्मेवारी होती है।
स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से में आप कई सारे वृत्त देखते हैं, जिनमें जादुई आक्रमण छुपे होते हैं। जब भी आप उनका स्पर्श करते हैं, आपका चरित्र अपने रास्ते में आनेवाले सारे दुश्मनों पर अपने जादू का इस्तेमाल करने लगता है। प्रत्येक स्तर में, आपको अलग-अलग प्रकार के ढेरों दुश्मनों से सावधान रहना होता है, क्योंकि वे आप पर हमला करने का प्रयास करेंगे। वैसे, आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि एक आक्रमण करने के बाद दोबारा आक्रमण करने के पहले आपको रि-चार्ज होने में कुछ सेकंड का समय भी लगता है। इसलिए आप आक्रमणों का इस्तेमाल बुद्धिमतापूर्वक करें यही अच्छा होगा।
Meow World की एक और विशिष्टता है दुश्मनों को पराजित करने के बाद दिलचस्प जानवरों को संग्रहित करने की क्षमता। साथ ही, आप अर्जित पुरस्कारों का निवेश कर नये कॉस्ट्यूम और अपने चरित्र की क्षमता में वृद्धि करने के लिए नये संसाधन भी अनलॉक कर सकते हैं।
Meow World अपने शानदार ग्राफ़िक्स के जरिए आपको घंटों खेलने में तल्लीन रखता है और आप यह महसूस करते हैं कि इस गेम में किसी भी गतिविधि को पूरा करना वास्तव में काफी आसान है। हालाँकि इसमें कई प्रकार की नियंत्रण विधियाँ स्वचालित होती हैं, फिर भी आपको कुछ गतिविधियों को स्वयं ही नियंत्रित करना होगा, खासकर आक्रमणों को ताकि आप विभिन्न लड़ाइयों में अचानक हमला करने से अपने दुश्मनों को रोक सकें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Meow World के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी